Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूसी कंपनी ने पाकिस्‍तान को दिए एमआई 171-E असैन्य हेलीकॉप्टर

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूसी कंपनी ने पाकिस्‍तान को दिए एमआई 171-E असैन्य हेलीकॉप्टर
, सोमवार, 24 जुलाई 2017 (10:33 IST)
मॉस्को (पीटीआई)। पाकिस्तान को रूस में निर्मित एक एमआई 171-ई असैन्य हेलीकॉप्टर प्राप्त हुआ है। इस वर्ष पाकिस्तान को इस तरह का यह दूसरा हेलीकॉप्टर मिला है, जो इस्लामाबाद और मॉस्को के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत देता है। मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई।
 
एमआई 171, एमआई 17 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर का असैन्य संस्करण है, जो पाकिस्तानी सेना को पहले से सेवाएं दे रहा है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दूसरे हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया था।
 
रूस की 'तास' समाचार एजेंसी ने रूसी हेलीकॉप्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंद्रेई बोगिनस्की के हवाले से कहा कि उन्हें भरोसा है कि किसी मिशन में तैनात किए जाने पर एमआई 171-ई शानदार सेवाएं देगा, चाहे उसे किसी भी अभियान में लगाया जाए। चिकित्सा आपातकाल में हेलीकॉप्टर को एंबुलेंस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। (एजेंसी) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईएस से जुड़ी जर्मन लड़की वापस जाना चाहती है घर