Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम

हमें फॉलो करें SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम
, बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (00:42 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर शनिवार को होने वाली 'दक्षेस' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि को शामिल करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसके बाद गहराए मतभेद के कारण 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक को रद्द करना पड़ा।

 
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) विदेश मंत्रियों की बैठक परंपरागत रूप से वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर आयोजित होती रही है। सूत्रों के अनुसार 25 सितंबर को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Joe Biden UNGA Address: राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- अफगानिस्तान में 20 साल का संघर्ष किया खत्म, अमेरिका आज 9/11 हमले वाला देश नहीं