Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गैरकानूनी ढंग से रह रहे 59 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब ने देश निकाला दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें गैरकानूनी ढंग से रह रहे 59 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब ने देश निकाला दिया
, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (17:21 IST)
इस्लामाबाद। सऊदी अरब ने गैरकानूनी ढंग से रह रहे 59 पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकाल दिया है। सऊदी अरब से निकाले गए पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को एक विशेष विमान से इस्लामाबाद पहुंचे।
 
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार इन नागरिकों के कागज की जांच कर उन्हें उनके घरों पर भेज दिया गया। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी एयरलाइन की उड़ान एसवी-734 से लाहौर भेजा गया। लाहौर आगमन पर उनसे पूछताछ की गई और जाने दिया गया।
 
वर्ष 2018 में सऊदी अरब से करीब 100 पाकिस्तानी श्रमिकों को निकाला गया। फरवरी में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने 2,100 पाकिस्तानी कैदियों को देश की जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने कहा, World Cup के लिए बल्लेबाजी क्रम का फैसला बाद में