Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संगीत महोत्सव में यौन उत्पीड़न

हमें फॉलो करें संगीत महोत्सव में यौन उत्पीड़न
हेलसिंकी , मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (13:58 IST)
हेलसिंकी। स्वीडन पुलिस का कहना है कि उसे सप्ताहांत में दक्षिणी स्वीडन में एक संगीत महोत्सव के दौरान लड़कियों और युवा महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की 27 शिकायतें मिलीं।
 
कार्लस्टैड पुलिस अधिकारी इवा हॉगफेल्ड्ट ने कहा कि वो मध्य शहर में एक कंसर्ट में शुक्रवार और शनिवार को हुए कथित हमले के सिलसिले में सात पुरुष अपराधियों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन संदिग्धों के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया।
 
हॉगफेल्ड्ट ने कहा कि हमलों में कथित तौर पर जबर्दस्ती छूने और अन्य यौन कदाचार के मामले शामिल हैं। बलात्कार की किसी भी घटना की शिकायत नहीं मिली है। इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी लड़ेंगी यूपी विधानसभा चुनाव!