Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शीना बोरा हत्याकांड : जांच टीम इंस्पेक्टर की प‍त्नी की रहस्यमय मौत!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sheena Bora massacre
मुंबई , बुधवार, 24 मई 2017 (15:02 IST)
मुंबई। सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की जांच में शामिल एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी  यहां के उपनगरीय सांताक्रूज में इलाके में अपने वकोला आवास में मृत पाई गई हैं।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात प्रभात कॉलोनी में हुई और पीड़िता  की पहचान दीपाली गनोरे के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस इंस्पेक्टर  द्यानेश्वर गनोरे की पत्नी थी, जो सनसनीखेज शीना बोरा हत्या मामले की जांच करने वाली  टीम के सदस्य थे।
 
42 वर्षीय पुलिस अधिकारी खार थाने से संबद्ध हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात जब  गनोरे ड्यूटी खत्म कर घर लौटे तो उन्होंने पाया कि उनका घर अंदर से बंद है। उन्होंने  अपनी पत्नी को फोन करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद मिला। बाद में उन्होंने  खुद बाहर से फ्लैट खोला और दीपाली को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि गनोरे ने  हत्या की जानकारी देने के लिए तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वकोला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का 1 मामला  दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्यारा  संभवत: परिवार का परिचित रहा होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘ट्विटर करोड़पति’बने वीरेन्द्र सहवाग