Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिंजो आबे दोबारा जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित

हमें फॉलो करें शिंजो आबे दोबारा जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित
, बुधवार, 1 नवंबर 2017 (18:56 IST)
टोक्यो। शिंजो आबे बुधवार को दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित किए गए। पिछले माह हुए आम चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नीत उनके गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था।
         
सत्तारुढ़ गठबंधन ने बाइस अक्टूबर को हुए चुनाव में दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया था। माना जा रहा है कि वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को नहीं बदलेंगे। उनकी नए वित्त वर्ष (31 मार्च 2018) में बाल सुरक्षा और उत्पादकता के बजट को बढ़ाने की योजना है।
     
शिंजो (63) दिसंबर 2012 में प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सुस्त पड़ी अर्थव्यस्था को दुरस्‍त करने और देश की रक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने का वादा किया था। इस बार उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार एवं बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों और उनसे उत्पन्न देश के खतरे को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया गया, जिसको उत्तर कोरिया ने बेहद खतरनाक कदम करार दिया है। 
 
प्योंगयांग ने कल कहा था कि जापान को यह समझना चाहिए कि उसने उत्तर कोरिया को चुनावी मोहरा बनाकर अपने देश और नागरिकों के भविष्य को दांव पर लगया है। उसका यह कदम खतरनाक जीआ की तरह है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का ताजा हाल