Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन शूटआउट, इंडियाना में हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भूना

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में लगातार दूसरे दिन शूटआउट, इंडियाना में हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भूना
, मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (23:17 IST)
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इंडियाना में फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें से 3 की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
फिलहाल पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा। घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की है। पुलिस कंट्रोल रूप को ब्लॉक पार्टी में फायरिंग की खबर मिली थी।

इसके बाद मौके पर एक टीम पहुंची, वहां पर 7 लोग घायल मिले, जबकि 3 की मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक हमलावारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रमा पर नियंत्रण के Nasa प्रमुख के आरोपों को चीन ने किया खारिज