Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस आईलैंड में जाने पर मौत पक्की

हमें फॉलो करें इस आईलैंड में जाने पर मौत पक्की
, मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (18:38 IST)
साओ पाओलो। ब्राजील में दुनिया का एक ऐसा द्वीप भी है, जहां इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है इस जगह पर जो वहां इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, इस आइलैंड को 'नागों का घर' कहा जाता है। 
 
इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा सांप रहते हैं, इतने कि इंसान का वहां रहना तो दूर जाना तक मना है। यह आईलैंड ब्राजील में है। 'इलाहा दा क्यूइमादा' नामक इस द्वीप से वहां के लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं। बताते हैं कि जो कोई वहां गया है वह जिंदा वापस नहीं लौट पाया है। इसके चलते ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस द्वीप पर जाने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
यहां सांप इतने जहरीले हैं कि इनके डसते ही मौत पक्की है। जहर इतना खतरनाक है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक की द्वीप पर यह स्‍थिति हाल के कुछ सालों में ही बनी है। इस आईलैंड पर सांप पाए जरूर जाते थे लेकिन उनकी तादात कम थी। 
 
पर अब 4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस आईलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजातियों के खतरनाक सांप पाए जाते हैं। ये सांप हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी हकीकत है कि इस आईलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी का जिम्मेदार माना जाता है। 
 
बहरहाल, वजह जो भी हो यह अब शायद दुनिया का अकेला स्‍थान है जहां पर इंसानों का नहीं सांपों का शासन है। यहां जाने की अनुमति केवल कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। कहते हैं कि इस आईलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्‍त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां रहता था। 
 
इस द्वीप पर सांपों की संख्या बढ़ती जा रही है, यह खबर इसी कर्मचारी के चलते सामने आई। बताते हैं कि इस शख्‍स के घर की खिड़की का कांच एक दिन खुद-ब-खुद टूट गया और अचानक बहुत सारे सांप उसके घर में घुस आए। यह देखकर पूरा परिवार खौफ में आ गया। फिर वह अपने परिवार समेत वहां से बाहर भागा ताकि तट पर बंधी नाव पर बैठ कर उस आईलैंड से अपनी जान बचाकर भाग सके। 
 
लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह पूरा परिवार अगली सुबह नहीं देख सका। नेवी का एक जहाज जब आईलैंड पर परिवार की जरूरत का सामान देने पहुंचा तो वहां उनकी काली पड़ी लाशों को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद ही सांपों की इस बस्ती के बारे में पता चल पाया। आईलैंड पर बना वह लाइट हाउस हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। अब ब्राजील सरकार ने इस आईलैंड पर इंसानों के जाने प्रतिबंध लगा रखा है।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब किश्तों में मिलेगी रसोई गैस