suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में भारी बर्फबारी, रातभर ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग

Advertiesment
snowfall in Japan
टोक्यो। जापान में भारी बर्फबारी के चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढंक गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
जेआर ईस्ट रेलवे कंपनी की निगाता शाखा के प्रवक्ता शिनिची सेकी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 15 घंटे तक ट्रेन को रोक के रखा गया जिसके बाद शुक्रवा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।
 
सेकी ने बताया कि 4 डिब्बों वाली यह ट्रेन बृहस्पतिवार को 1 घंटे से ज्यादा की देरी से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भारी बर्फ के बीच निगाता शहर से रवाना हुई। बर्फ जमा होने के कारण ट्रेन के पहिए मुड़ नहीं पा रहे थे जिससे वह स्टेशन से पहले ही करीब 7 बजे एक रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गई। सेकी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश का लोकतंत्र खतरे में, क्यों बोले देश के चार बड़े जज