Publish Date: Sun, 07 Jul 2019 (12:24 IST)
Updated Date: Sun, 07 Jul 2019 (12:40 IST)
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में पिछले 24 घंटों के दौरान गैंगवार में 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता एफसी वेन वक ने बताया कि फिलिप्पी पूर्व में शुक्रवार रात 2 समूहों के बीच हुई हिंसा में 6 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये सभी 18 से 26 वर्ष की थीं।
वक ने कहा कि शनिवार सुबह 1 पुरुष और 18 वर्षीय महिला की हनोवर पार्क के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Sun, 07 Jul 2019 (12:24 IST)
Updated Date: Sun, 07 Jul 2019 (12:40 IST)