Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Space Tourism : 4 लोगों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुई स्पेसएक्स की उड़ान, 3 दिन तक पृथ्वी के लगाएंगे चक्कर

हमें फॉलो करें Space Tourism : 4 लोगों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुई स्पेसएक्स की उड़ान, 3 दिन तक पृथ्वी के लगाएंगे चक्कर
, गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (09:06 IST)
केप केनवरल (अमेरिका)। 'स्पेसएक्स' ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को एक निजी उड़ान से रवाना किया। ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। 'स्पेसएक्स' ने पृथ्वी के 3 दिन तक चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को निजी उड़ान से रवाना किया।

 
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रूप से दर्ज किया जाएगा। एलोन मस्क की कंपनी ने इतिहास रचा है जबकि उनकी कंपनी अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने बुधवार रात (भारत के समय के अनुसार गुरुवार का दिन) इंस्पिरेशन 4 मिशन को दुनिया के पहले ऑल-सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष में लॉन्च करके इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारतीय समयानुसार सुबह 532 बजे पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा है।

webdunia
 
'स्पेसएक्स' के 'ड्रैगन कैप्सूल' में मौजूद 2 पुरुष और 2 महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे। उड़ान का नेतृत्व 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन कर रहे हैं। वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं। उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिजोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं।

 
आर्सीनॉक्स अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी हैं, साथ ही किसी कृत्रिम अंग के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली शख्स भी। उनके बाएं पैर में टाइटेनियम रॉड पड़ी है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित 'कैनेडी स्पेस सेंटर' से भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह चार लोगों को लेकर स्पेसएक्स का 'क्रू ड्रैगन कैप्सूल' अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NCRB-2020 रिपोर्ट: बच्चों के लिए मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित,7230 नाबलिग लड़कियां हुई लापता