Publish Date: Thu, 16 Sep 2021 (08:41 IST)
Updated Date: Thu, 16 Sep 2021 (08:51 IST)
भोपाल। बीजेपी राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते कहा कि राहुल गांधी हिन्दू नहीं हैं। आपके परदादा फिरोज गांधी मुस्लिम थे और आपकी मां ईसाई हैं। ऐसा कहीं नजर नहीं आता है कि आपकी रगों में हिन्दुओं का खून दौड़ता है। वे हिन्दू नहीं हैं। शर्मा ने राहुल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हिन्दुओं का अपमान करना बंद कर दें।अपने बयान पर वे हिन्दुओं से माफी मांगें।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि वे गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को हिन्दुओं से माफी मांगनी पड़ेगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'राहुल गांधी भी हिन्दू नहीं हैं और आपके पूर्वज भी हिन्दू नहीं थे। हमें खुद को हिन्दू कहने में शर्म नहीं आती।
नेहरू के नेतृत्व में देश का विभाजन हुआ। हजारों हिन्दू मारे गए। भगवान से शुक्र मनाओ कि आरएसएस का जन्म हुआ। राहुल ने कहा था कि 'वे (आरएसएस और भाजपा) अपने आपको हिन्दू पार्टी कहते हैं और लक्ष्मीजी और मां दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। फिर कहते हैं कि वे हिन्दू हैं। ये लोग झूठे हिन्दू हैं। ये लोग हिन्दू नहीं हैं। ये हिन्दू धर्म का इस्तेमाल करते हैं।'
webdunia
Publish Date: Thu, 16 Sep 2021 (08:41 IST)
Updated Date: Thu, 16 Sep 2021 (08:51 IST)