Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रकाश की गति से तस्वीर लेने में सक्षम है नया कैमरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें speed of light
, सोमवार, 4 जुलाई 2016 (15:52 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक नई कैमरा तकनीक का विकास किया है, जो आज के व्यावसायिक कैमरों की तुलना में 100 गुना अधिक तेजी के साथ तस्वीर लेने में सक्षम है।
 
नई तकनीक से न्यूरॉन फायरिंग, रासायनिक प्रतिक्रियाएं, ईंधन के प्रज्वलन और रासायनिक विस्फोट जैसी तेज प्रक्रियाओं के अध्ययन की संभावनाओं के द्वार खुले गए हैं।
 
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के लिहांग वी वांग की अगुवाई में अनुसंधानकर्ताओं ने कंप्रेस्ड अल्ट्राफास्ट फोटोग्राफी (सीयूपी) कैमरे का विकास किया है, जो एक बार में 100 अरब फ्रेम प्रति सेकंड को कैद करने में सक्षम है। इस अध्ययन का प्रकाशन 'ऑप्टिका जर्नल' में किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर की पहचान राजबाड़े का एक हिस्सा गिरा