Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेंगू से 52 लोगों की मौत, 48 हजार से ज्यादा पीड़ित

Advertiesment
Sri Lanka
कोलंबो। श्रीलंका में इस वर्ष अभी तक डेंगू से 52 लोगों की मौत हुई है तथा 48 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के सूचना ‌विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
महामारी विज्ञान इकाई के हवाले से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो जिला डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस जिले में 9,500 से अधिक डेंगू के मामले पाए गए। इसके बाद गम्पहा जिला में 5,400 मामले दर्ज किए गए। तीसरे नंबर भट्टिकालोआ जिला है। इस जिले में डेंगू के 4,700 मामले दर्ज किए गए।
 
चिकित्सकों ने तेज बुखार, लगातार उल्टी, पेट में दर्द, चक्कर और पेशाब की शिकायत होने पर तत्काल उपचार कराने की लोगों से अपील है। महामारी विज्ञान केंद्र ने कहा कि बुखार पीड़ित सभी मरीजों को आराम करना चाहिए और काम तथा विद्यालय जाने से बचना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वन विभाग का अफसर 4 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आसामी निकला