Publish Date: Mon, 24 Dec 2018 (11:37 IST)
Updated Date: Mon, 24 Dec 2018 (11:42 IST)
इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने से आई सुनामी में कम से कम 281 लोगों की मौत हो गई है और 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही हजारों लोग लापता हो गए हैं। इस बड़ी विपदा का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसमें इंडोनेशिया का फेमस पॉप बैंड ‘सेवंटीन’ को भी पीछे से आई विकराल लहरों ने चपेट में ले लिया। वीडियो में लोगों को चीखते और मंच पर प्रस्तुति दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता है। इंडोनेशिया के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है।
इसके अलावा बैंड के 4 सदस्य लापता हैं। इनमें एक बैंड सिंगर रिफियन की पत्नी भी शामिल हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे रोते हुए अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
(वीडियो सौजन्य : यूट्यूब)