Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया में बेचता था उत्तर कोरिया के हथियार, पुलिस ने कसा शिकंजा

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया में बेचता था उत्तर कोरिया के हथियार, पुलिस ने कसा शिकंजा
सिडनी , रविवार, 17 दिसंबर 2017 (09:13 IST)
सिडनी। सिडनी के एक व्यक्ति पर ऑस्ट्रेलिया में उत्तर कोरिया के एजेंट के तौर पर काम करने और बैलिस्टिक मिसाइल में इस्तेमाल किए जाने वाले पुरजों सहित अन्य चीजों की बिक्री के लिए प्योंगयांग के पक्ष में दलाली करने का मामला दर्ज किया गया है।
 
ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने दलाली के लिए एन्क्रिप्टेड संचार का इस्तेमाल किया और जनसंहार वाले हथियारों की आपूर्ति पर बातचीत भी की।
 
पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में मिसाइलों, पुरजों और विशेष चीजों की बिक्री का प्रबंध कर प्योंगयांग के लिए करोड़ों डॉलर जुटा रहा था। वह देश से कोयला इंडोनेशिया और वियतनाम पंहुचाने की कोशिश भी कर रहा था।
 
यह पहला व्यक्ति है जिसपर ऑस्ट्रेलिया के ‘वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रिक्शन एक्ट’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें अधिकतम 10 साल तक की कैद हो सकती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिस इराक को महंगी पड़ी मिस इसराइल संग सेल्फी, छोड़ना पड़ा देश