Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिनी बस पर तालिबानी हमला, 10 की मौत

हमें फॉलो करें मिनी बस पर तालिबानी हमला, 10 की मौत
काबुल , बुधवार, 25 मई 2016 (14:35 IST)
काबुल। एक आत्मघाती बम हमलावर ने अदालत के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनी बस को बुधवार सुबह के व्यस्ततम समय पर निशाना बनाया। इस हमले में 10 लोग मारे गए। यह जानकारी एक अफगान अधिकारी ने दी। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि पैदल आए बम हमलावर ने शहर के पश्चिमी हिस्से में इस वाहन के पास जाकर अपने शरीर पर बंधे विस्फोटकों में विस्फोट कर दिया। यह हमला एक ऐसे समय पर हुआ है, जब तालिबान ने पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में मुल्ला अख्तर मंसूर की मौत के बाद अपने नए नेता को चुन लिया है।
 
दानिश ने कहा कि बुधवार के इस बम हमले में हताहत होने वाले लोगों में अदालत के कर्मचारी और नागरिक शामिल हैं। विस्फोट में 4 लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि मिनी बस पड़ोसी मैदान वरदक प्रांत के न्याय विभाग की थी और जिस समय इस पर हमला हुआ, यह कर्मचारियों को ले जा रही थी।
 
इस हमले के 1 घंटे के भीतर तालिबान ने इस बम हमले की जिम्मेदारी ले ली। सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई में तालिबान अक्सर सरकारी कर्मचारियों को अपना निशाना बनाता रहा है। (भाषा)
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में भारी बारिश, बाढ़ से हजारों विस्थापित