Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफगानिस्तान में सेना का बड़ा अभियान, 70 तालिबान आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में सेना का बड़ा अभियान, 70 तालिबान आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद
, शनिवार, 17 नवंबर 2018 (17:07 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए सेना के  अभियान के दौरान करीब 70 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि 15 अन्य  घायल हो गए।


रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि सेना का यह अभियान लघमान, नंगरहार, पाकटिका,  गजनी, पकटिआ, मैदान वर्डाक, कंदाहार, उरुजगान, फराह, घोर, तकहार, फरयाब, हेलमंड और  निमरोज प्रांतों में चलाया गया।

मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक पकटिआ के जुर्मत जिले में 19 आतंकवादी मारे गए जबकि घोर  के चाहरसद्दा जिले में 16 तथा हेलमंड के नवजाद जिले तथा नंगरहार प्रांत के छपरहार जिले में  6-6 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा मैदान शहर की राजधानी मैदान वर्दाक में 4, तिरिनकोट  की राजधानी में उरुगजान तथा पकटिका के खोशमंद जिले में 3-3 और फरयाब के पष्टुनकोट  जिले एवं गजनी प्रांत में 2-2 तालिबान आतंकवादी मारे गए।

वक्तव्य के मुताबिक फराह, उरुजगान, पाकटिका, गजनी और फरयाब प्रातों में अभियान के दौरान  15 तालिबान आतंकवादी घायल हो गए। अभियान के दौरान सेना ने बड़े पैमाने पर हथियार तथा  गोला-बारूद भी बरामद किया। इस संबंध में तालिबान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं  व्यक्त की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी में भूकंप, 7 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे 8 हजार लोग