Publish Date: Wed, 11 Jul 2018 (16:31 IST)
Updated Date: Wed, 11 Jul 2018 (16:36 IST)
जलालाबाद। पूर्वी अफगानिस्तान में एक सरकारी इमारत पर बुधवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को काबू कर लिया गया है। ननगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्ला खोगयानी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। यह हमला जलालाबाद में शिक्षा विभाग के दफ्तर पर हुआ है। (वार्ता)