suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Advertiesment
Terrorism
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ कल रातभर चली मुठभेड़ के बाद सोमवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वनप्लस 6 की खरीदी पर आपको ऐसे मिलेगा दो हजार फायदा