Pakistan : पाकिस्तान पर कंगाली के साथ आतंक की दोहरी मार, 2023 में 789 हमले, 1524 मौतें, बेबस हुआ 'जिन्ना' का देश
अपनी लगाई आग में झुलस रहा है पाकिस्तान
Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 (18:10 IST)
Updated Date: Wed, 10 Jan 2024 (19:12 IST)
Terrorist attacks in Pakistan 2023 : आतंक की फैक्टरी पाकिस्तान खुद इस आग में झुलस रहा है। 2023 में आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भुखमरी की कगार पर खड़ा पाकिस्तान आतंकी हमलों से भी जूझ रहा है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में 1,524 हिंसा से संबंधित मौतें और 1,463 घायल हुए, जो 6 साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।
पुलिसकर्मी पाकिस्तान के हुक्मरान न जनता को रोटी दे पा रहे हैं और न सुरक्षा। आज पाकिस्तान अपना ही बोया बीज काट रहा है। पाकिस्तान में हालात यह है कि पुलिसकर्मियों की जान इन आतंकी हमलों में जा रही है।
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को एक टोल प्लाजा पर हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बुधवार सुबह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में लाची टोल प्लाजा पर हमला किया।
यहां बढ़े आतंकी हमले : रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा नवंबर 2022 में सरकार के साथ अपना युद्धविराम समाप्त करने के बाद पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तुनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।
यहां हुई सबसे ज्यादा मौतें : केपी और बलूचिस्तान प्रांत हिंसा के प्राथमिक केंद्र रहे हैं जहां 90 प्रतिशत से अधिक मौतें हुईं और 84 प्रतिशत हमले हुए। इनमें आतंकवाद और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की घटनाएं भी शामिल हैं।
प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन ने हमले की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस की सेवाओं और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अतुलनीय संघर्ष में पूरा देश पुलिस के साथ है। डॉन अखबार के अनुसार पिछले एक साल में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। एजेंसियां
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें