Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गजब! पार्क घूमने आई महिला की चमकी किस्मत, मिला बेशकीमती हीरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें गजब! पार्क घूमने आई महिला की चमकी किस्मत, मिला बेशकीमती हीरा
, गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (21:26 IST)
क्‍या कोई पार्क में घूमने मात्र से ही करोड़पति बन सकता है। आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन यह सच है।दरअसल, अमेरिका में एक महिला को पार्क में एक पीले रंग का दुर्लभ हीरा मिला है। 4.38 कैरेट के इस पीले रंग के हीरे की कीमत आंकना मुश्किल हो रहा है।

खबरों के अनुसार, कैलिफोर्निया की एक महिला को अर्कांसस स्टेट पार्क में घूमते-फिरते एक 4.38 कैरेट का दुर्लभ पीला हीरा पड़ा मिल गया। महिला कैलिफोर्निया के ग्रैनिटी बे की रहने वाली है। उसका नाम नूरीन ब्रेडबर्ग है। इस साल पार्क में मिला यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। इसकी कीमत का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है।

हालांकि नूरीन को अंदाजा भी नहीं था कि उनके हाथ इतना कीमती हीरा लगा है। महिला का कहना था कि मैंने पीले रंग के पत्थर को इसलिए उठा लिया था, क्योंकि वो ज्यादा ही साफ-सुथरा और चमकीला दिख रहा था।

गौरतलब है कि हीरे के अलावा इस पार्क में कई और खनिज भी मिलते हैं। पार्क में घूमने आने वाले ये सब रख और बेच सकते हैं, बशर्ते वो चीज उन्होंने खुद खोजी हो। यहां अब तक करीब 75 हजार हीरे मिल चुके हैं। पार्क में इस साल अब तक 258 हीरे मिले हैं।
File Photo

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lakhimpur Kheri : गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के घर पर UP Police ने चिपकाया नोटिस