Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया की आबादी 8 अरब हुई, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

हमें फॉलो करें दुनिया की आबादी 8 अरब हुई, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
, गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (20:09 IST)
World Population : मंगलवार (15 नवंबर) को पूरी दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष ने यह जानकारी दी। एक अनुमान के मुताबिक, भारत 2023 तक चीन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने कहा, ग्लोबल पॉपुलेशन के 8 अरब तक पहुंचने में एशिया और अफ्रीका ने काफी योगदान दिया है।

खबरों के अनुसार, सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है, जबकि वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 बिलियन तक बढ़ने में 12 साल लगे, इसे 9 बिलियन तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे।

2022 में 2 सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र दोनों एशिया में हैं। 2.3 अरब (बिलियन) लोगों के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया और 2.1 अरब (बिलियन) लोगों के साथ मध्य और दक्षिणी एशिया है। चीन और भारत प्रत्येक 1.4 अरब (बिलियन) से अधिक की जनसंख्या के साथ इन 2 क्षेत्रों में अधिकांश आबादी के लिए जिम्मेदार हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, भारत 2023 तक चीन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने ग्लोबल पॉपुलेशन के 8 अरब तक पहुंचने में एशिया और अफ्रीका ने काफी योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने कहा कि अगले 2037 तक एक बिलियन में इनका ही योगदान सबसे अधिक रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 7 से 8 अरब तक की वृद्धि में अतिरिक्त जनसंख्या का लगभग 70 फीसदी निम्न आय और निम्न मध्यम इनकम वाले देशों से आया था, वहीं 8 से 9 अरब तक पहुंचने में देशों के इन ही समूहों का 90 फीसदी योगदान होगा।
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजियाबाद जेल में 140 बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप