Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टोनी एन सिंह बनीं Miss World, भारत की सुमन राव रहीं तीसरे स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tony N Singh
, रविवार, 15 दिसंबर 2019 (14:13 IST)
लंदन। जमैका की टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया जबकि भारत की सुमन राव यहां आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं।
 
एक्सेल लंदन में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी ब्रितानी टेलीविजन हस्ती पियर्स मोर्गन ने की। इस प्रतियोगिता में 23 वर्षीय सिंह को विजेता घोषित किया गया।
 
सिंह ने खिताब जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे मन में प्रेम और आभार है। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। आपने मुझे स्वयं पर भरोसा करना सिखाया। मैं 69वीं विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और मैं आपकी आभारी हूं।'
 
चिकित्सक बनने की चाहत रखने वाली टोनी सिंह के पिता ब्रैडशॉ सिंह भारतीय कैरेबियाई हैं और उनकी मां जहरीन बैले अफ्रीकी-कैरेबियाई हैं। प्रतियोगिता में फ्रांस की ओपेली मेजीनो दूसरे और भारत की राव तीसरे स्थान पर रहीं।
 
तीसरे स्थान पर रहीं सुमन राव राजस्थान की रहने वाली हैं। 20 वर्षीय राव सीए की छात्रा हैं। उन्हें इस साल जून में मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 चुना गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मायावती का कांग्रेस से सवाल, अब भी शिवसेना के साथ क्यों...