Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लग सकता है प्रतिबंध

ट्रंप ने उन सैनिकों को भी बहाल करने का आदेश दिया जिन्हें कोविड-19 टीके लेने से इंकार करने के कारण हटा दिया गया था।

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लग सकता है प्रतिबंध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (17:24 IST)
Transgender troops banned in the US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रक्षामंत्री पीट हेगसेथ (Defense Minister Pete Hegseth) को ट्रांसजेंडर सैनिकों संबंधी पेंटागन की नीति को संशोधित करने का निर्देश दिया है। ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश से भविष्य में अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों (Transgender troops) की भर्ती पर प्रतिबंध लग सकता है।
 
उन्होंने उन सैनिकों को भी बहाल करने का आदेश दिया जिन्हें कोविड-19 टीके लेने से इंकार करने के कारण हटा दिया गया था। ट्रंप के कार्यकारी आदेश में अमेरिका के लिए मिसाइल रक्षा कवच की तैनाती का प्रावधान किया गया है।ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, FBI और सीक्रेट सर्विस का अलर्ट

रक्षामंत्री के रूप में अपने पहले दिन ही पीट हेगसेथ को राष्ट्रपति के कई कार्यकारी आदेशों का अनुपालन करने की दिशा में काम करते हुए देखा गया। ट्रंप और हेगसेथ दोनों ने पूरे दिन प्रत्याशित आदेशों के कुछ हिस्सों का वर्णन किया, लेकिन इन कार्यकारी आदेशों की स्पष्टता सोमवार देर शाम तक सामने नहीं आई थी।ALSO READ: PM मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
 
ट्रांसजेंडर कार्यकारी आदेश : ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी और ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित आदेश भविष्य में प्रतिबंध लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने अपने आदेश में दावा किया कि ट्रांसजेंडर सैनिकों द्वारा सेना में ड्यटी करना 'एक सैनिक की सम्मानजनक, सत्यनिष्ठ और अनुशासित जीवनशैली' को लेकर प्रतिबद्धता के साथ टकराव की स्थिति पैदा करता है।
 
ट्रंप ने इसे सेना की तैयारियों के लिए हानिकारक बताया : ट्रंप ने इसे सेना की तैयारियों के लिए हानिकारक बताते हुए इसे संशोधित करने को भी कहा है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन यह मामला कई वर्षों तक अदालतों में उलझा रहा। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पदभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही इसे पलट दिया गया था।ALSO READ: ट्रंप कैबिनेट में हेगसेथ होंगे अमेरिकी रक्षामंत्री, सीनेट ने लगाई मुहर
 
ट्रंप के प्रथम कार्यकाल के दौरान न्यायालयों में इस प्रतिबंध को चुनौती देने वाले ट्रांसजेंडर सैनिकों के वकीलों ने पहले ही इस नए प्रतिबंध के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लिया है। इसके अलावा वर्ष 2021 में कम से कम 8,200 सैनिकों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने से मना करने पर वैध आदेश का पालन करने से इंकार करने के कारण सेना से बाहर कर दिया गया था। ट्रंप ने इन सैनिकों की सेवा को दोबारा बहाल करने का भी आदेश दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: संगम से 15 किमी तक जाम, सेना ने संभाला मोर्चा