Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बचाव किया, पाक पर चुप्पी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
वाशिंगटन , शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (09:17 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुस्लिम देशों से लोगों के प्रवेश को सीमित करने की अपनी योजना का बचाव करते हुए गुरुवार को कहा कि यह आवश्यक है क्योंकि दुनिया में 'सब गड़बड़' हो रहा है। 
 
हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा कि प्रस्तावित वीजा प्रतिबंध की सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सउदी अरब जैसे देश होंगे या नहीं। उन्होंने कहा, 'आप देखेंगे। हम सभी मामलों में कड़ी जांच करेंगे और यदि हमें लगता है कि समस्या पैदा होने का जरा सा भी खतरा है तो हम लोगों को अंदर नहीं आने देंगे।' 
 
ट्रंप ने ‘एबीसी न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किन देशों की बात कर रहे है। उन्होंने कहा, 'हम कुछ देशों को बाहर रख रहे हैं लेकिन अन्य देशों के लिए अत्यंत कड़ी जांच होगी। उनके लिए भीतर आना बहुत कठिन होने वाला है।' उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यह मुसलमानों पर प्रतिबंध है। 
 
उन्होंने कहा, 'नहीं, यह मुसलमानों पर प्रतिबंध नहीं है बल्कि उन देशों पर प्रतिबंध है जिनसे बहुत खतरा है।' यह पूछे जाने कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि इससे विश्वभर के मुसलमान नाराज हो जाएंगे, उन्होंने कहा, 'नाराज? अभी बहुत नाराजगी है। अब और अधिक नाराजगी कैसे हो सकती है?' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौमी एकता दल का बसपा में विलय, मुख्तार अंसारी को टिकट...