Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Trump tariff bomb

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (10:59 IST)
Trump Tariff on 14 countries : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान, दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों पर टैरिफ बम छोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन ने विभिन्न देशों को भेजे पत्र में उन देशों के उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों का ब्योरा है। उन्होंने मित्र राष्‍ट्रों जापान और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी कि वे जवाबी कार्रवाई न करें, अन्यथा ट्रंप प्रशासन आयात कर में और वृद्धि करेगा। ALSO READ: नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?
 
इन देशों पर ट्रंप टैरिफ की मार : बांग्लादेश, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, म्यांमार और ट्यूनीशिया को ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेजे गए हैं।
 
बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ : ट्रंप ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भेजे पत्र में कहा कि एक अगस्त 2025 से हम बांग्लादेश से अमेरिका में भेजे जाने वाले सभी बांग्लादेशी उत्पादों पर केवल 35 प्रतिशत का शुल्क लगाएंगे, जो सभी क्षेत्रीय शुल्क से अलग होगा। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कृपया समझें कि 35 प्रतिशत शुल्क आपके देश के साथ व्यापार घाटे की असमानता को समाप्त करने के लिए आवश्यक शुल्क से काफी कम है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश अमेरिका के लिए अपने बंद व्यापारिक बाजारों को खोलना चाहता है और अपनी शुल्क व गैर-शुल्क नीतियों एवं व्यापार बाधाओं को खत्म करना चाहता है, तो हम शायद इस पत्र में समायोजन पर विचार करेंगे। आपके देश के साथ हमारे संबंधों के आधार पर इस शुल्क को कम ज्यादा किया जा सकता है। ALSO READ: फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?
 
जापान, दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत शुल्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया में अपने दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया। उन्होंने इन दोनों देशों के साथ लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए यह शुल्क लगाया है। ट्रंप ने दोनों देशों को चेतावनी दी कि वे अपने आयात कर में वृद्धि करके जवाबी कार्रवाई न करें, अन्यथा ट्रंप प्रशासन आयात कर में और वृद्धि करेगा, जिससे जापान और दक्षिण कोरिया के वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है।
 
भारत से डील के आसार : ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ सौदा किया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ भी डील हो गई है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक अलग कार्यकारी आदेश में कई अन्य देशों पर बढ़ाए गए शुल्क को टालने की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है। शुल्क पर यह 90 दिवसीय निलंबन 9 जुलाई को समाप्त होना था।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत