Publish Date: Sat, 28 May 2016 (12:59 IST)
Updated Date: Sat, 28 May 2016 (13:03 IST)
बेरूत। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तुर्की सीमा के निकट सीरियाई शहर अलेप्पो के उत्तर में मारेया के आसपास के कई गांवों पर कब्जा जमाते हुए आगे बढ़ने के साथ सीमा में करीब लगभग 1 लाख लोग फंस गए हैं।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि आईएस के आतंकवादी सीमा से लगे दो अजाज और मारेया शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने मारेया के आस-पास के गांवों में कब्जा जमा लिया है और दोनों शहरों के बीच एक सड़क को काट दिया है। यह एक खतरनाक स्थिति है। मारेया में लगभग 15 हजार लोग घिरे हुए हैं जबकि तुर्की सीमा के निकट अनौपचारिक शिविरों में रह रहे हजारों विस्थापित सीरियाई नागरिकों की स्थिति खतरे में है।
'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि तुर्की की सीमा पर लगभग 1 लाख लोग फंसे हुए हैं और यह काफी चिंताजनक है। यहां स्थित अस्पतालों से रोगियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है। लोगों के भागने की कोई जगह नहीं है, क्योंकि लड़ाई अब और निकट हो गई है। (वार्ता)