Publish Date: Fri, 13 May 2016 (17:40 IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2016 (17:45 IST)
दियार बकीर/ इस्तांबुल। तुर्की में पिछले दो दिन के संघर्ष में तुर्की की सेना के आठ सैनिक तथा 22 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
इराक की सीमा के पास हक्कारी प्रांत में शुक्रवार को पीकेके के आतंकवादियों के साथ संघर्ष में छह सैनिक मारे गए और आठ घायल हो गए। दो अन्य सैनिकों की मौत हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई।
पन्द्रह आतंकवादी गुरुवार को सिरनाक प्रांत में सेना की कार्रवाई के दौरान मारे गए। सेना ने पीकेके के आतंकवादियों के शिविरों पर हवाई हमले भी किए। सात आतंकवादी दूसरे स्थानों पर मारे गए। (वार्ता)