Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय मूल की 2 महिलाएं बनीं जज

Advertiesment
हमें फॉलो करें न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय मूल की 2 महिलाएं बनीं जज
, मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (15:31 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भारतीय मूल की 2 महिला वकीलों को आपराधिक और दीवानी अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायाधीश अर्चना राव को आपराधिक अदालत में और न्यायाधीश दीपा अंबेकर (43) को दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया है।
 
राव को इससे पहले जनवरी 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यूयॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय में वे 17 साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

अंबेकर को मई 2018 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप नियुक्त किया गया था। मेयर ने परिवार अदालत, आपराधिक अदालत, दीवानी अदालत में 28 नियुक्तियां की हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद गुस्साए ईरान ने US Forces को घोषित किया आतंकवादी