Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UAE ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें UAE ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया
, सोमवार, 31 मई 2021 (08:10 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया। भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगाई गई थी।

 
यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा कि उसने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर जारी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 14 जून तक यात्री उड़ानों पर रोक की घोषणा की गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में आज से अनलॉक, महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या खुला और क्या है बंद