Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन आम चुनाव : रिकॉर्ड संख्या में जीतीं महिलाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रिटेन आम चुनाव : रिकॉर्ड संख्या में जीतीं महिलाएं
, शुक्रवार, 9 जून 2017 (23:19 IST)
लंदन। ब्रिटेन में आम चुनावों के बाद शुक्रवार को वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई जिसमें 207 महिलाएं 'हाउस आफ कॉमन्स' के लिए चुनी गई हैं। यहां हुए आम चुनाव के बाद कुल 650 सीटों के लिए कल वोट डाले गए थे और पहली बार लेबर पार्टी की तरफ से किसी सिख महिला ने जीत दर्ज की है।  
        
पिछले आम चुनाव की तुलना में इस साल रिकॉर्ड महिलाओं ने चुनावों में जीत दर्ज की हैं।  पिछले साल यह आंकड़ा 197 था जो इस साल बढ़कर 207 हो गया है। चुनावों में लगभग 32 प्रतिशत महिलाएं चुनी गई हैं लेकिन सभी पार्टियों में इसका प्रतिशत अलग-अलग है। लेबर पार्टी में जहां 45 प्रतिशत महिलाएं जीती हैं वहीं कंजर्वेटिव पार्टी में 21 प्रतिशत महिलाएं विजयी हुई हैं। 
      
छोटी पार्टियों की अगर बात की जाए तो 'द ग्रीन' की एकमात्र महिला प्रतिनिधि चुनी गई हैं। प्लेड कैमरु पार्टी के चार प्रतिनिधियों में एक महिला चुनी गई है और सीन फिन पार्टी के सात प्रतिनिधियों में से दो महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। डीयूपी ब्लाक के दस प्रतिनिधियों में केवल एक महिला ने ही जीत दर्ज की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि लेबर पार्टी की ओर से किसी सिख महिला ने जीत दर्ज की है। प्रीत गिल ने एजबस्टन सीट से यह चुनाव जीता है। 
      
उल्लेखनीय है कि अब तक मिले नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है लिहाजा त्रिशंकु संसद होना तय है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 326 सीटें जीतना जरूरी है।               
      
कंजरवेटिव पार्टी की सुश्री थेरेसा मे का समय से पहले चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया है। दरअसल सुश्री मे ने समय से तीन साल पहले ही मध्‍यवाधि चुनाव कराने का फैसला लिया था। पिछले साल के यूरोपीय संघ से बाहर होने के मुद्दे पर हुए जनमत संग्रह की पृष्‍ठभूमि में यह फैसला लिया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवाज शरीफ ने एससीओ का सदस्य बनने पर भारत को दी बधाई