Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

हमें फॉलो करें ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
, रविवार, 30 मई 2021 (09:06 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने शनिवार को यहां विवाह कर लिया। यह साइमंड्स का पहला वहीं जॉनसन का तीसरा विवाह है। साइमंड्स जॉनसन से 23 साल छोटी है।

जॉनसन (56) और साइमंड्स (33) ने फरवरी 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और उनका एक वर्षीय पुत्र है। बेटे का नाम विल्फ्रेड है।
 
विवाह की खबरें आने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं। नॉर्दर्न आयरर्लैंड के नेता आर्लेने फोस्टर ने ट्वीट किया, बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स को आज विवाह की ढेरों शुभकामनाएं।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों के तहत विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 जून से होंगे 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर...