Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूक्रेन को आई परमाणु हथियारों की याद, कहा- अमेरिका और रूस ने मिलकर डाला था दबाव

हमें फॉलो करें यूक्रेन को आई परमाणु हथियारों की याद, कहा- अमेरिका और रूस ने मिलकर डाला था दबाव
, बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (08:54 IST)
कीव। यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमिट्रो कुलेबा ने मंगलवार को कहा कि यदि अमेरिका और रूस मिलकर दबाव नहीं बनाते तो यूक्रेन के परमाणु हथियारों के लिए बेहतर रास्ता ढूंढा जा सकता था।
 
कुलेबा से मंगलवार को फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि क्या यूक्रेन के लिए अपने परमाणु हथियार छोड़ने का कदम गलत था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'यदि अमेरिका ने रूस के साथ मिलकर यूक्रेन को उसके परमाणु हथियारों से वंचित करने की स्थिति नहीं अपनाई होती तो एक बेहतर निर्णय पर विचार किया जा सकता था।'
 
यूक्रेन 1994 में अपने क्षेत्र से परमाणु हथियारों को खत्म करने और परमाणु हथियार अप्रसार संधि में शामिल होने के लिए सहमत हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला