Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका का सोमालिया में आईएस पर हवाई हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका का सोमालिया में आईएस पर हवाई हमला
वाशिंगटन , शनिवार, 4 नवंबर 2017 (09:06 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने पहली बार सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों पर हवाई हमला लिया जिसमें सात आतंकवादी मारे गए।
 
रक्षा मंत्रालय के अफ्रीका कमान की ओर से बताया गया कि अमेरिकी सेना द्वारा आईएस आतंकवादियों पर हमला गुरुवार की आधी रात में तथा शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे किया गया। यह हमला सोमालिया सरकार के समन्वय में किया गया जिसमें सात आतंकवादी मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना अपने निवासियों की रक्षा और आतंकवादी खतरों को समाप्त करने के लिए सभी अधिकृत और उचित उपायों का उपयोग करना जारी रखेगी। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता को झटका, मुकुल राय भाजपा में शामिल