Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने कसा तालिबान पर शिकंजा, आतंकी ठिकानों पर किए हवाई हमले

Advertiesment
terrorist
अमेरिका किसी भी सूरत में तालिबानियों को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा है और लगातार अफगान सेना की मदद कर रहा है। अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 200 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बड़ा फैसला लेते हुए तालिबान के ठिकानों पर बमबारी के लिए बी-52 बमवर्षक और स्पेक्टर गनशिप की तैनाती का आदेश दिया था।

अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी बमवर्षक विमानों के हमले में बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के हथियार, गोला-बारूद और 100 से अधिक वाहन नष्ट हो गए। अफगानिस्तान के उत्तर में कुंदुज, तखर और बदख्शां प्रांतों के राजधानी शहरों में अफगान सुरक्षाबल और तालिबानी आतंकियों में भीषण लड़ाई चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के पीरागढ़ी में भीषण आग, काबू पाने में जुटा दमकल विभाग