Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफगानिस्तान में 24 घंटे में 572 आतंकी मारे गए, 309 हुए घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में 24 घंटे में 572 आतंकी मारे गए, 309 हुए घायल
, रविवार, 8 अगस्त 2021 (15:52 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे के दौरान 572 आतंकवादियों को मार गिराया और 309 अन्य को घायल कर दिया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमान ने ट्वीट कर कहा, नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जवज्जान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरूज, ताखर, कुंदुज, बदख्शां और कपिसा प्रांतों में पिछले 24 घंटे के दौरान अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षाबल (एएनडीएसएफ) के अभियानों में 572 आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हो गए।

अमान ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि ये सभी आतंकवादी तालिबान से संबद्ध थे या इनका ताल्लुक किसी और संगठन से था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच आतंकवादी हमले तेज हो गए हैं। इस दौरान एएनडीएसएफ और तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष भी बढ़ा है।

तालिबान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत निमरूज और उत्तरी प्रांत जवज्जान पर कब्जा कर लिया है। निमरूज की राजधानी जरंज वर्ष 2016 के बाद पहला ऐसा प्रांतीय केंद्र बन गई है, जिस पर तालिबान ने कब्जा किया है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है आस्‍था खन्‍ना जो फि‍ल्‍मों में अंतरंग दृश्‍यों के लिए करती हैं कोऑर्डिनेटर का काम?