Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत चीन सीमा विवाद को लेकर बहुत चिंतित हैं अमेरिकी कांग्रेस सदस्य

हमें फॉलो करें भारत चीन सीमा विवाद को लेकर बहुत चिंतित हैं अमेरिकी कांग्रेस सदस्य
, शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (09:59 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के एक अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ने चीन से अपील की है कि वह भारत के प्रति अपने सैन्य उकसावों को बंद करे और लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर बने तनाव का कूटनीतिक समाधान निकाले।
राजा कृष्णमूर्ति ने खु्फिया विषयों पर हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी द्वारा एक वर्गीकृत ब्रीफिंग के बाद यह कहा जिसमें वे पहले और एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं। इस मुद्दे पर समिति की बैठक पहली बार हुई थी।
 
उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत चिंतित हूं। इसलिए मैं एक द्विदलीय प्रस्ताव लाया जिसे सदन ने मंजूरी दी। इसमें चीन से कहा गया है कि वह भारत के प्रति अपने सैन्य उकसावे बंद करे और कूटनीतिक समाधान पर ध्यान दे। कृष्णमूर्ति ने कहा कि मैं इस विवाद पर करीबी नजर बनाए रखूंगा जब तक कि इसका पूर्ण समाधान नहीं निकल आता।
 
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति की उप सहायक लीजा कर्टिस ने शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक से कहा था कि चीन की आक्रामकता के प्रति भारत का रवैया सख्त लेकिन जिम्मेदारी से भरा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खास खबर: उपचुनाव की जंग में सिंधिया को घेरने के लिए कमलनाथ का ‘गद्दार’ पर भरोसा !