Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

Advertiesment
हमें फॉलो करें first time air travel tips

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , सोमवार, 23 जून 2025 (17:01 IST)
अमेरिका ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को सतर्क किया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए 'अधिक सतर्कता बरतने' की सलाह दी है। यह चेतावनी देश में बढ़ते अपराध, आतंकवाद और यौन हिंसा विशेष रूप से बलात्कार के जोखिम को देखते हुए दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बलात्कार भारत में 'सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों' में से एक है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी इस लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी में कुछ क्षेत्रों में यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी शामिल है।  
webdunia
क्या है एडवाइजरी में 
एडवाइजरी में 'हिंसक अपराधों' और आतंकवादी हमलों के जोखिम का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि ऐसे हमले 'बिना किसी चेतावनी के' हो सकते हैं। हालांकि अमेरिका में भी हाल के दिनों में हिंसा बढ़ी है।   अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में भारत की यात्रा पर आने वाले अपने नागरिकों के लिए लेवल-2 की यात्रा चेतावनी जारी की है। 16 जून को जारी इस एडवाइजरी में भारत में अपराध और आतंकवाद के कारण अमेरिकी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसका कारण बलात्कार, सेक्सुअल असॉल्ट और आतंकवादी हमले को बताया गया है। 
इन राज्यों में यात्रा न करने की सलाह। एडवाइजरी में इन राज्यों में यात्रा न करने की सलाह दी गई है- 
 उत्तर प्रदेश 
 महाराष्ट्र (पूर्वी हिस्सा) 
 बिहार 
 झारखंड 
 छत्तीसगढ़ 
 ओडिशा 
 तेलंगाना 
 आंध्रप्रदेश 
 मध्यप्रदेश 
 पश्चिम बंगाल 
 मणिपुर (जातीय हिंसा के चलते पूरी तरह वर्जित)
 जम्मू-कश्मीर  (लेह और पूर्वी लद्दाख को छोड़कर)  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे पता चलेगा कि तीसरे विश्व युद्ध की हो गई है शुरूआत, क्या युद्ध के लिए होती है कोई औपचारिक घोषणा