Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस से तेल खरीदी पर अमेरिका 'नरम', कहा- भारत ने नहीं तोड़ा नियम

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूस से तेल खरीदी पर अमेरिका 'नरम', कहा- भारत ने नहीं तोड़ा नियम
, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (08:19 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि रूस से तेल की खरीद बढ़ाना भारत के हित में नहीं है और वह ऊर्जा आयात में और विविधता लाने में भारत की मदद करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि भारत का रूस से तेल और गैस खरीदना किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई डिजिटल बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। साकी ने कहा कि वार्ता रचनात्मक रही और भारत के साथ संबंध अमेरिका और राष्ट्रपति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
 
बैठक के दौरान बाइडन ने कहा कि रूस से अपने तेल आयात में तेजी लाना या इसे बढ़ाना भारत के हित में नहीं है। अभी भारत अपनी जरूरत का एक से दो फीसदी तेल रूस से जबकि 10 फीसदी तेल अमेरिका से आयात करता है।
 
इस बीच भारत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल का आयात करता है। देखा जाए तो भारत एक महीने में रूस से जितना तेल आयात करता है, उतना तो यूरोप हर रोज आयात करता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने रूस से मार्च में एक दिन में 360,000 बैरल तेल का निर्यात किया है, जो 2021 के औसत से लगभग चार गुना अधिक है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 6 लोगों की ट्रेन से कुचलकर मौत