Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डियाजियो ने रोका विजय माल्या का करोड़ों डॉलर का भुगतान

Advertiesment
हमें फॉलो करें डियाजियो ने रोका विजय माल्या का करोड़ों डॉलर का भुगतान
, सोमवार, 17 जुलाई 2017 (23:37 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन की शराब कंपनी डियाजियो ने विवादों में घिरे शराब कारोबारी विजय माल्या का 3.5 करोड़ डॉलर का भुगतान रोकने का निर्णय किया है। यह उन्हें यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड से बाहर भेजने के लिए किए गए 7.5 करोड़ डॉलर (करीब 515 करोड़ रुपए) के समझौते का ही हिस्सा है।
 
इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि डियाजियो माल्या से बाकी बकाया वसूलने पर भी विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि माल्या भारत में ऋण चूक और कोष की हेराफेरी के विभिन्न मामलों में वांछित हैं। पिछले साल डियाजियो ने माल्या को यूनाइटेड स्प्रिट्स छोड़ने के लिए 4 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था।
 
अनाम रहने की शर्त पर सूत्र ने बताया, उन्होंने (कंपनी) बचे हुए 3.5 करोड़ डॉलर के भुगतान को पूरा नहीं करने का निर्णय किया है। इसकी वजह समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया जाना है। हालांकि सूत्र ने 'समझौते की शर्तों' के उल्लंघन की विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दार्जिलिंग में यातायात पुलिस चौकी फूंकी