Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आदमी को जिंदा निगली शार्क, देखें खौफनाक वीडियो

हमें फॉलो करें आदमी को जिंदा निगली शार्क, देखें खौफनाक वीडियो
, गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (16:23 IST)
आपने आदमी को मछली खाते तो देखा होगा। क्या आपने कभी मछली को आदमी खाते देखा है। इस दिल दहलाने वाली घटना को देखकर हर कोई हैरान है। ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक यह घटना बुधवार को सिडनी बीच के लिटिल बे एरिया में घटी। 
 
वहां मौजूद एक मछुआरे ने देखा कि एक शार्क मछली ने स्वीमिंग कर रहे एक शख्स को पानी में खींच लिया है और वो जान बचाने के लिए चिल्ला रहा है। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 
वीडियो में एक शख्स बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि शार्क मछली ने किसी को खा लिया है। मछुआरे के शोर मचाने पर वहां मौजूद रेस्क्यू टीम ने उस शख्स को बचाने की कोशिश भी की लेकिन इसमें करीब आधे घंटे लग गए और आधे घंटे बाद उस व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा लेकर रेस्क्यू टीम बाहर निकली। घटना के बाद बीच को बंद कर दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है वो ‘रहस्‍यमयी हिमालयन बाबा’ जिसके कहने पर NSE की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्‍ण लेती थी लाखों- करोड़ों के फैसलें