Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

हमें फॉलो करें पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है
, मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (12:31 IST)
यूक्रेन से लंबे समय से युद्ध लड़ रहा रूस अब अपने देश की घटती जनसंख्या को लेकर परेशान है। देश की घटती जनसंख्‍या से पुतिन के माथे पर शिकन आ गई है।

ऐसे में वे देश की जनसंख्‍या बढ़ाने के लिए अजीबो गरीब फरमान सुना रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने जो फरमान अपने देशवासियों को सुनाया है उसके बारे में पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दरअसल, पुतिन ने रूस में अपने नागरिकों को बच्‍चे पैदा करने के लिए अजीब तरीका बताया है।

रूसी अखबार मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन का निर्देश तब आया है जब रूस की वर्तमान प्रजनन दर प्रति महिला लगभग 1.5 बच्चे है, जो जनसंख्या स्थिरता के लिए आवश्यक 2.1 से काफी कम है। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के कारण देश की जनसंख्या में भी गिरावट आई है, जिसके कारण दस लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं, जिनमें अधिकतर युवा रूसी हैं।

ऐसा क्‍यों कर रहे पुतिन: बता दें कि रूस की पुतिन सरकार जन्म दर को बढ़ाने के लिए पहले भी कई कदम उठा चुकी है। जैसे मॉस्को में 18 से 40 साल की उम्र वाली महिलाओं को फ्री में प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को प्रोत्साहित किया जाता है। सांसद तात्याना बुत्स्काया ने एक योजना का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत कंपनियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपनी महिला कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए वे प्रोत्साहन स्कीम लागू कर सकते हैं। चेल्याबिंस्क शहर में 24 साल से कम उम्र की लड़कियों को उनके पहले बच्चे के पैदा होने पर 8500 पाउंड दिए जाएंगे। रूस में गर्भपात कराना प्रतिबंधित है। पति-पत्नी के बीच अलगाव को खत्म करने के लिए तलाक शुल्क में इजाफा किया गया है।

कितनी है रूस की जनसंख्‍या : इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2024 में रूस सरकारी की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2024 की पहली छमाही में रूस की जन्म दिर पिछले 25 सालों में सबसे कम रही। जून में जन्म दर पहली बार एक लाख से नीचे गिर गई थी। जनवरी 2024 और जून 2024 के बीच 6 महीने में रूस में 599600 बच्चे पैदा हुए। 2023 की तुलना यह संख्या 16000 कम है। साल 2024 में अब तक पिछले साल की तुलना में 49000 ज्यादा लोगों की जान गई है।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी