Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एलन मस्क को पछाड़कर सबसे अमीर बने बर्नार्ड अर्नाल्ट, जानिए कौन है यह दिग्गज?

हमें फॉलो करें एलन मस्क को पछाड़कर सबसे अमीर बने बर्नार्ड अर्नाल्ट, जानिए कौन है यह दिग्गज?
, बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (11:08 IST)
फोर्ब्स (Forbes) द्वारा जारी सूची में एलन मस्क (Elon Musk) को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया की सबसे अमीर शख्‍सियत बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 187.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर है। अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर एलन मस्क और तीसरे पर भारत के गौतम अडाणी है।
 
हाल ही में ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क को 2022 में औसत रूप से रोज 3000 करोड़ का झटका लगा। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन गया है। टेस्ला के शेयर पिछले 8 माह में 56 फीसदी गिरे हैं। अप्रैल में टेस्ट को जो शेयर 382 डॉलर का था, 14 दिसंबर को 168 डॉलर पर आ गया। जानिए कौन हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट...
 
अर्नाल्ट दुनिया के सबसे लक्जरी प्रोडक्ट ग्रुप लुई विटॉन मोएट हेनेसी (LVMH Moët Hennessy - Louis Vuitton) के अध्यक्ष और सीईओ हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च, 1949 को फ्रांस के रूबैक्स में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फेरेट-सविनेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ एक इंजीनियर के रूप में की। तेजी से तरक्की करते हुए मात्र 39 वर्ष की उम्र में वे इस कंपनी के अध्यक्ष बन गए।
 
1989 में बर्नार्ड अरनॉल्ट लुई विटॉन मोएट हेनेसी के मैज्योरिटी शेयरहोल्डर बन गए। इसके बाद यह दुनिया का प्रमुख लग्जरी उत्पाद समूह बन गया। अरनॉल्ट 1989 से कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। वह उनकी पारिवारिक होल्डिंग कंपनी ग्रुप अरनॉल्ट एसई के निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी हैं। अरनॉल्ट के 7 में से 4 बच्चे फ्रेडरिक, डेल्फीन, एंटोनी और एलेक्जेंडर LVMH के कारोबार के लिए काम करते हैं।
 
LVMH ने 2021 में 15.8 बिलियन डॉलर में अमेरिकी जौहरी टिफ़नी एंड कंपनी का अधिग्रहण किया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा लग्जरी ब्रांड अधिग्रहण माना जाता है। LVMH ने 2019 में 3.2 बिलियन डॉलर खर्च किए जो 46 होटलों, ट्रेनों और रिवर क्रूज़ के मालिक होने के साथ उनका प्रबंधन करता है। अर्नाल्ट को ग्रैंड ऑफ़िसियर डे ला लेगियन डी’होनूर और कमांडर डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस की मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी