Publish Date: Wed, 07 Aug 2024 (11:31 IST)
Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 (11:54 IST)
hamas leader yahya sinwar : इस्माइल हानिया की मौत के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया है। याह्या ने अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमास के हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हमले के बाद से ही इजराइल ने गाजा पर सैन्य अभियान शुरू किया है।
हमास ने एक बयान जारी कर सिनवार को नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह इस्माइल हानिया का स्थान लेगा जिसकी 31 जुलाई ईरान में हत्या कर दी गई थी। हानिया की मौत के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे इजराइल का हाथ है।
याह्या सिनवर गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। वह इजराइल की कैद में 24 साल की सजा काट चुका है। इजराइली सैनिक गिलाद शालित के बदले रिहा हुए 1027 फिलिस्तीनी कैदियों में सिनवर भी एक था।
अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सिनवार गाजा के नीचे खोदी गई सुरंगों के विशाल जाल में घूमता रहता है। वह लगातार जगह बदलता रहता है और संभवतः बंधकों को मानव ढाल के रूप में अपने आसपास रखता है। अक्टूबर 2023 के बाद से उसे कभी भी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।
सिनवार भी इजराइल के निशाने पर है। इजराइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा है वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : twitter
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें