Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक पाकिस्तानी की ख्वाहिश, हमें मोदी मिल जाए बस...

हमें फॉलो करें एक पाकिस्तानी की ख्वाहिश, हमें मोदी मिल जाए बस...
, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (17:07 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के हालात किस कदर खराब हो चुके हैं, इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। एक वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक कहते हुए दिख रहा है कि ना हमें नवाज शरीफ चाहिए, ना इमरान, ना बेनजीर चाहिए, जनरल मुशर्रफ भी नहीं चाहिए। हमें मोदी मिल जाए बस... 
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के आर्थिक हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। लोगों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। लाइन, बिजली, पानी, रसोई गैस समेत कई अन्य समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। संकट कम होने के बजाय दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। 
 
जब एंकर ने पूछा कि एक समय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते थे, लेकिन अब नारे बदल गए हैं- पाकिस्तान से जिंदा भागो, चाहो तो इंडिया चले जाओ? इस व्यक्ति ने कहा कि हां यह सही बात है। उसने कहा- पाकिस्तान बनता ही नहीं, सारा पाक हिन्द एक होता तो टमाटर 20 रुपए किलो मिलते, चिकन 150 रुपए किलो मिलता, पेट्रोल 150 रुपए लीटर (हालांकि भारत में पेट्रोल कहीं भी 150 रुपए लीटर नहीं है) मिलता। पाकिस्तान में तो मुसलमानों वाला कोई चक्कर ही नहीं है। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या होते हैं Subliminal Song? सुनने से पहले जान लें ये बातें