Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्हाइट हाउस के पते पर जहर वाला पत्र भेजने वाली महिला गिरफ्‍तार

हमें फॉलो करें व्हाइट हाउस के पते पर जहर वाला पत्र भेजने वाली महिला गिरफ्‍तार
, सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (11:26 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के पते पर जहर 'रिसिन' वाला एक पत्र भेजने की संदिग्ध एक महिला को न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया। कानून प्रवर्तन 3 अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पत्र को व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले गत सप्ताह की शुरुआत में बीच में ही रोक लिया गया था।
महिला को अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा रक्षा अधिकारियों ने सीमा के निकट पीस ब्रिज से गिरफ्तार किया और ऐसी संभावना है कि वह संघीय आरोपों का सामना करेगी। अभी महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है। व्हाइट हाउस के पते पर भेजा गया यह पत्र मूलत: कनाडा में तैयार किया गया प्रतीत होता है। रॉयल कनाडा माउंटेड पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
 
यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान में रोका गया, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस आने वाली डाक की जांच करता है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसमें जहर 'रिसिन' होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। इससे पहले भी पत्र के जरिए रिसिन भेजकर अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कई कोशिशें हुई हैं। नौसेना के पूर्व कर्मचारी को ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को इसी प्रकार के लिफाफे भेजने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स व निफ्टी में हुई सतर्क शुरुआत, HCL टेक 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा