Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान में डिजिटल प्रिंट वाली ड्रेस पहनने पर महिला हिरासत में, क्या है कुरान कनेक्शन?

हमें फॉलो करें Lahore Woman

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (11:35 IST)
Lahore Woman In Police Custody For Wearing Digital Print Dress : पाकिस्तान में एक महिला को मनमाफिक कपडे पहनने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, लाहौर में एक महिला को इसलिए हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि उसने एक ड्रेस पहनी थी जिस पर अरबी भाषा में डिजाइन प्रिंट थी।
महिला एक रेस्तरां में यह ड्रेस पहनकर पहुंची थी। लेकिन, वहां मौजूद लोगों को लगा कि उसकी ड्रेस पर कुरान की आयतें छपी हुई हैं। इसे देख लोगों का पारा भड़क गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। और पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में पता चला कि ड्रेस पर जो भी डिजाइन प्रिंट था वह कुरान की आयत नहीं थी। लेकिन, महिला को फिर भी इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

शेयर किया वीडियो : पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों को महिला पर टिप्पणी करते हुए और महिला को अपना मुह छिपाते हुए देखा जा सकता है। एक शख्स तो यह कहता हुआ सुनाई देता है कि हमारे इस्लाम का मजाक उड़ाया जा रहा है। बाद में पुलिस बुर्का पहनाकर महिला को अपने साथ ले गई।

महिला को मांगनी पड़ी माफी : इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि एक महिला अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। उन्होंने एक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे लेकर लोगों को लगा कि उस पर कुरान की आयत छपी हुई है। इसकी जांच करने पर पता चला कि ड्रेस पर कुछ आपत्तिजनक नहीं प्रिंट था। हालांकि, इसके बाद भी महिला को माफी मांगनी पड़ी। महिला ने कहा कि मैंने कुर्ता डिजाइन समझ कर लिया था। मुझे नहीं लगा था कि लोगों को इससे आपत्ति होगी। मैं फिर भी माफी मांगती हूं। 
Edited By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय अमेरिकी कम्प्यूटर इंजीनियर टेक्सास के सर्वोच्च अकादमिक पुरस्कार से सम्मानित