Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्मनाक, पाकिस्तान में चोरी के आरोप में कपड़े उतरवाकर महिलाओं को पीटा

हमें फॉलो करें शर्मनाक, पाकिस्तान में चोरी के आरोप में कपड़े उतरवाकर महिलाओं को पीटा
, बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (08:06 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक शर्मनाक घटनाक्रम में कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर 4 महिलाओं और 1 लड़की की कपड़े उतरवाकर सरेआम पिटाई की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना फैसलाबाद में हुई। पीड़िताओं की पिटाई करने से पहले फैसलाबाद की सड़कों पर महिलाओं की नग्न परेड कराई गई। 
 
महिलाओं वहां मौजूद लोगों से लगातार मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई भी इनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो देख यूजर्स ने इस तरह की दरिंदगी करने वाले लोगों को सजा दिए जाने की मांग की है।
 
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि हमने इस शर्मनाक घटना में शामिल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीका ले लें, मास्क पहन लें, क्योंकि फैल रहा है ओमिक्रॉन