Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कट्टरपंथी जिहादियों के खिलाफ युद्धरत है दुनिया : हिलेरी

हमें फॉलो करें कट्टरपंथी जिहादियों के खिलाफ युद्धरत है दुनिया : हिलेरी
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (12:40 IST)
वॉशिंगटन। फ्रांस में 80 लोगों की जान लेने वाले घातक आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि अतंरराष्ट्रीय समुदाय अन्य लोगों को कट्टरपंथी बनाने और उनकी भर्ती करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करने वाले कट्टरपंथी जिहादियों के खिलाफ युद्धरत है।
 
हिलेरी ने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है कि हम इन आतंकवादी समूहों और जिनका वे प्रतिनिधित्व करते है उसके खिलाफ युद्धरत हैं। यह अलग तरह का युद्ध है। हमें इस संबंध में चतुराई से काम लेने की आवश्यकता है कि हम यह युद्ध कैसे आगे बढ़ाएंगे और इसे कैसे जीतेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि हमें ऐसा करने के लिए सभी संभावित दृष्टिकोणों पर विचार करना होगा। 
 
हिलेरी के बयान से कुछ ही देर पहले राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इन आतंकवादी समूहों के खिलाफ युद्धरत है।
 
हिलेरी ने कहा कि हम उन कट्टरपंथी जिहादियों के खिलाफ युद्ध की स्थिति में हैं, जो अपने घटिया एजेंडे को पूरा करने की खातिर अन्य लोगों को कट्टरपंथी बनाने एवं उनकी भर्ती करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं। यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है कि हम इन लोगों को क्या कहते हैं बल्कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम उनके बारे में क्या करते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका ने 54 भारतीयों को वापस भारत भेजा